नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। जिसके तहत सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्यवाही बंद हो गई है। इस संबंध में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी देते हुए पुष्टि की ।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ( डीजीएमओ ) ने आज दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समय अनुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्यवाही बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।