बिलासपुर,…सरकंडा क्षेत्र में पालतू पशुओं को लावारिस छोड़ने और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने  आरोपी पशु मालिक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं सहित पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

मामला मोपका तिराहा का है।  मनीष सिंह नामक व्यक्ति द अपने 02 बैल और 06 गाय को बिना देखभाल के खुले में छोड़ दिया था।  पशुओं के कारण रास्ता जाम हो गया और राहगीरों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। शिकायत नगर निगम के राजस्व सहायक अधिकारी किशोर सिंह द्वारा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 25 लावारिस पशु, आरोपी के 8 जानवर

ज़ोन कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मोपका चौक तिराहा के पास सड़क के बीचोंबीच करीब 20-25 पशु बैठा पाया गया थ। कान में लगे टैग से पुष्टि हुई कि 8 पशु 2 बैल और 6 गाय मनीष सिंह के हैं।

पशुओं को बिना चारा-पानी और देखभाल के सड़कों पर छोड़ देने से ट्रैफिक बाधित हुआ,। एक्सीडेंट की आशंका बनी रही।जो और  पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज

मामले में सरकंडा पुलिस ने बीएनएस की  धारा 291, 325, 285 बीएनए के साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3 व 11 (1)(i) के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह  के निर्देश आरोपी मनीष सिंह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

नगर निगम टीम का योगदान

निगम टीम ने काउ कैचर वाहन की मदद से पूरे क्षेत्र से पशुओं को हटाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस का सख्त संदेश

सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पालतू जानवरों को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। न तो पशुओं की जान खतरे में डाली जाएगी, न ही आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जाएगा।