बिलासपुर… अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय आज एक भव्य, भावनात्मक और प्रेरणादायी समारोह का साक्षी बना। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल सशक्तिकरण की मजबूत भावना झलकी, बल्कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा भी पूरे मंच पर गूंजती नजर आई। सुबह से ही विद्यालय परिसर छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक ने शिरकत की। उनके साथ महापौर पूजा विधानी, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक  टी.पी. भावे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच से विधायक कौशिक ने दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “सरकार दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। शिक्षण-प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार और सहायक उपकरण वितरण तक—हर स्तर पर शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
चाकू लहराया तो मचा खौफ, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
बिलासपुर...मोपका में सार्वजनिक जगह पर हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समारोह में 200 से अधिक दिव्यांगजन को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त जिला पुनर्वास केन्द्र द्वारा चिन्हांकित 42 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। इनमें 13 मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 11 सामान्य ट्रायसायकल, 9 व्हीलचेयर और 9 बैसाखियाँ शामिल थीं, जिन्हें मंच पर मौजूद अतिथियों ने सौंपा। उपकरण वितरण के इस मानवीय क्षण ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर पूजा विधानी ने दिव्यांगजनों को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजन किसी भी रूप में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा, अवसर मिले तो दिव्यांगजन ऐसी मिसालें कायम करते हैं, जिन्हें देखकर समाज प्रेरणा लेता है।” इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक टी.पी. भावे ने बताया कि पूरे जिले के विकासखंडों में सहायक उपकरण वितरण एवं प्रमाणीकरण शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
नगर पंचायत से 500 में खरीदी गाय, जंगल में कथित वध का खुलासा; दो जेल गए, तीन फरार
सीतापुर। नगर पंचायत की नीलामी में महज 500 रुपये में खरीदी गई गाय के कथित वध का मामला सामने आने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समारोह में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में  बबीता कमलेश, प्रशांत मोकासे, लीलाधर नांगे, उत्तमराव माथनकर, सरस्वती रामेश्वरी, राजकुमारी सोनी, हर्ष पांडेय, रमेश अग्रवाल, डॉ. दुबे, मनजीत अरोरा, प्रशांत द्विवेदी, प्रदीप शर्मा, संजय खुराना, आकांक्षा साह, सौरभ दीवान, दीक्षांत पटेल, अनीश मानिकपुरी, उमा पांडेय मौजूद रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
‘विष्णुदेव साय आदिवासी हैं या नहीं’ पर सियासत तेज, कौशिक बोले—साय को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं; बैज-सिंहदेव के गढ़ में आदिवासियों ने कांग्रेस को हराया
बिलासपुर...मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदिवासी होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.