बिलासपुर…शहर के दिग्गज कांग्रेस नेता और पीसीसी के पदाधिकारी ने सोशल मीडिया में तड़क भड़क वाला पोस्ट जारी कर जिले और प्रदेश की राजनीति को गर्म कर दिया है। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा है कि युद्ध लड़ने के लिए सीना का 56 इंज होना जरूरी नहीं है। इसके लिए इंदिरा गांधी जैसी जिगरा होना चाहिए।टाटा महाराज के नाम से चर्चित कांग्रेस नेता महेश दुबे ने यह भी कहा है कि हर कोई इंदिरा गांधी नही बन सकता है। क्योंकि इंदिरा गांधी इरादों से लौह महिला थीं। उन्होने पोस्ट में इंदिरा गांधी  अमर रहे का नारा भी लिखा है। और जय हिन्द भी कहा है।

शनिवार को पांच बजे भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद सोशल मीडिया में कांग्रेस नेता महेश दुबे यानी टाटा महाराज का पोस्ट जमकर पढ़ा जा रहा है। पोस्ट ने एक बार फिर राजनीति को गर्म कर दिया है। जानकारी देते चलें कि महेश दुबे प्रदेश कांग्रेस पार्टी में बड़े पदाधिकारी हैं। उन्हें सामान्य रूप से टाटा महाराज से संबोधित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टाटा महाराज ने अपने पोस्ट में लिखा है कि वीर सपूतों और बेकसूर आम भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देता हूं।  जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत माता की रक्षा करते हुए अपने जान की परवाह नहीं की है। टाटा ने सवाल भी खड़ा किया है कि जिन्होने शहादत दी ,उनका कसूर क्या था। उनके परिवारों का क्या होगा ? किसने क्या खोया, किसने क्या पाया…? ,नेताओं का क्या..? ,वे फिर से एक टेबल पर बैठेंगे। ,साथ में चाय पीकर नयी कहानी बनाएंगे!

टाटा ने आगे लिखा है कि अमेरिका की आँख में आँख डाल कर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर उन्होने यानी इंदिरा गांधी ने विश्व का भूगोल बदल दिया था । लेकिन इस लड़ाई से देश को क्या मिला और क्या नहीं मिला वह बातें अपनी जगह है, उनकी भरपाई नहीं हो सकती है। लड़ाई के अंदर तीसरा… हमारा चौधरी बनकर खड़ा हो गया ।अमेरिका ने मध्यस्थता की है.. क्या यह भारतीय विदेश नीति के साथ समझौता है..?…..क्या ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान दोनों को एक बराबर तौल दिया है.?

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.