LIVE UPDATE
Big news

बाप ने जवान बेटे को दिया मौत की सजा..पत्नी पर भी किया घातक हमला…आरोपी ने नशे की हालत में किया खून खऱाबा

नशे की हालत में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने भर्ती कराया

बिलासपुर—न्यायधानी के कोटा क्षेत्र में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आयी है। शराब के नशे में अपने बेटे को टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना एक दिन पहले की है। इतना ही नहीं सौतेले बाफ ने बहुत पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जांच पड़ताल भी कर रही है। 

 घटना कोटा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 की है। एक सौतेला बाप ने शराब के नशे में अपने बेटे पर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।  जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी चोहन यादव और उसके परिवार में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर तू तू मै मै चलता था। घटना के दिन भी शाम को सौतेले पिता चोहन यादव और लखन घसिया के बीच बाद विवाद हुआ। शराब के नशे में तैश में आकर पिता चोहन यादव ने घात लगाकार बेटा लखन पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण लखन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

   इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंची अपनी पत्नी पर चोहन यादव ने टंगिया से वार कर दिया। टंगिया की मार से मृत बेटा की मां  कमला यादव गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आरोपी चोहन यादव को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। इसके अलावा नशे में चूर आरोपी को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल की बात कह रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button