LIVE UPDATE
Big news

सात फेरा लेने से पहले पहुंच गयी पहली पत्नी…वीडियो किया वायरल…नाराज घरातियों ने बनाया दूल्हे को बंधक..3 लाख वसूला

प्रेमिका से किया मंदिर में शादी..अनबन के बाद ले रहा था दूसरी के साथ फेरा

जांजगीर—-राज्य के जांजगीर जिले में फेरे लगाने के दौरान प्रेमिका खलनायिका बनकर सामने आयी। प्रेमिका ने दूसरी लड़की से शादी कर रहे प्रेमी के साथ अपना वीडियो दिखाकर बाराती और घऱातियों के बीच बवाल काट दिया। प्रेमिका ने बताया  कि फेरा ले रहे दूल्हा से उसकी शादी पहले ही चुकी है। फिर क्या था…घरातियों ने शादी की रस्म और रिवाज को रोक दिया। बरातियों को लौटाकर दूल्हे को बंधक बना लिया । पुलिस के बीच बचाव पर शादी तैयारी का तीन लाख रूपये लेने के बाद घरातियों ने दूल्हे को आजाद किया।

  घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र की है। प्रेमी दूल्हे को दूसरी लड़की के साथ फेरे लेने के दौरान एक वीडियो ने जमकर बवाल काटा है। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। इसके बाद बरातियों ने बंधक बनाए गए दूल्हे को आजाद किया। पुलिस जानकारी के अनुसार नैला पुलिस क्षेत्र के बोड़सरा गांव निवासी विकास साहू की बारात बलौदा थाना क्षेत्र जावलपुर गांव की लड़की से शादी निश्चित हुई। बुधवार को विकास साहू बारात लेकर जावलपुर गया। बारात का घरातियों ने जमकर स्वागत किया।

 स्वागत सत्कार के बाद…शादी की प्रक्रिया शुरू हुई।  सात फेरों की प्रक्रिया के ठीक पहले दूल्हे की पुरानी प्रेमिका धमक पड़ी। उसने सबसे पहले होने वाली दूल्हन को एक वीडियो भेजा। देखते ही देखते वीडियो बारातियों और घरातियों के बीच वायरल हो गया। और इसके बाद फिर बवाल भी खड़ा हो गया। वीडियो के अनुसार दूल्हा बनकर शादी करने जावलपुर आया विकास साहू की शादी प्रेमिका के साथ मंदिर में हो चुकी है। इसके अलावा लोगों ने वीडियों में दोनो के बीच अंतरंग रिश्तों वाला फुटेज भी देखा। प्रेमिका ने बताया कि विकास साहू उसका पति है। 

वीडियो वायरल होते ही घरातियों का गुस्सा बढ़ गया। शादी समारोह में उत्सव ने हंगामा का रूप ले लिया। नाराज घरातियों ने बारात वापस दूल्हे को बंधक बना लिया। मामले की खबर पुलिस तक पहुंच गयी। बातचीत के दौरान घरातियो ने शादी की तैयारी में खर्च हुए पांच लाख रूपयों की मांग की। वाद विवाद के बीच किसी तरह सौदा तीन लाख पर आकर रूका। इसके बाद घरातियों ने बंधक दूल्हा को पुलिस के हवाले किया्। 

 सूत्र के अनुसार दरअसल दूल्हा विकास साहू और प्रेमिका की शादी मंदिर में हो चुकी थी। किन्ही कारणों से दूल्हा पति और प्रेमिका के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनो ने रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद विकास का रिश्ता जावलपुर गांव में हो गया। ठीक शादी के समय प्रेमिका ने वीडियो भेजकर बवाल मचा दिया। 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button