Big news
करीब एक लाख का देशी महुआ शराब बरामद..दो महिला समेत चार गिरफ्तार…लहान से मदिरा बनाने का सामान भी जब्त
चोरी छिपे देशी शराब बनाने के जुर्म में दो महिला समेत चार गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—सीपत पुलिस ने ग्राम दर्राभाठा में धावा बोलकर कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो महिला समेत कुल चार आरोपियों से 332 लीटर शराब जब्त किया है। बरामद सामान की कीमत करीब एक लाख रूपयों से अधिक है। पुलिस ने इसके अलावा महुआ शराब बनाने की सामग्री भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1. जय कुमारी सिदार पिता स्व सुखसागर उम्र 26 साल
2. संतोषी सिदार पति हरिराम सिदार उम्र 26 साल
3. शिवनंदन सिदार पिता स्व सुखसागर उम्र 43 साल
4. विरेंद्र सिदार पिता स्व जीवन सिंह उम्र 42 साल सभी साकिनान सिदार मोहल्ला ग्राम दर्राभाठा सीपत
सीपत पुलिस ने शराब बनाने और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सीपत पुलिस के अनुसार एक अप्रैल की रात्रि को ग्राम दर्राभाठा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाए जाने की जानकारी मिली।
पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस टीम ने धौराभाठा स्थित सिदार मोहल्ला में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो महिलाएं समेत कुल चार लोगों से करीब 332 लीटर से अदिक महुआ शराब जब्त किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवनंदन सिदार से 110 लीटर,विरेंद्र सिदार से 92 लीटर शराब जब्त किया गया। इसके अलावा जय कुमारी सिदार से 80 और संतोषी सिदार से 50 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बरामद सामान की कीमत करीब एक लाख रूपयों से अधिक है।
पुलिस ने इस दौरान चारो आरोपियों से महुआ शराब बनाने का बर्तन डेकची, गैस सिलेंडर, चूल्हा भी कब्जे में लिया है। आरोपियो को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।