रायगढ़/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने के लिए सभी अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर शिविरों की सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही शिविरों में पेयजल, टेंट और विद्युत जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  चतुर्वेदी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन, पंखा, खेल सामग्री सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसके  साथ ही उन्होंने जर्जर एवं भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी ली और सूची भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों में मरम्मत कार्यों की खराब गुणवत्ता और अधूरे रंग-रोगन की जानकारी मिलने पर सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों पर जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation/रायपुर। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर सितंबर महीने में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिले
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए जिले की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान काम न कर पाने से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई करना है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर महिला को दो किश्तों में कुल पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। वहीं दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त छह हजार रुपये का प्रावधान है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक सुनिश्चित किया जाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
बिलासपुर/बोदरी...बोदरी स्थित लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट हायर सेकेंडरी स्कूल (एलसीआईटी) को लेकर फिर शिकायत सामने आई है। इस बार शिकायत फीस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.