बिलासपुर…भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता महाअभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल को “सदस्यता रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नगर क्षेत्र से 10,294 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रदान किया गया।

पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने जनसंपर्क और जागरूकता अभियानों के माध्यम से घर-घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुँचाया। दिन-रात मेहनत कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभियान को जनांदोलन में बदला।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सम्मान कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा: कि

यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन समर्पित कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने पूरे जोश और निष्ठा के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाया। सदस्यता केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि विचारों से जुड़ने की प्रक्रिया है — यह राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पार्टी संगठन को नहीं, बल्कि राष्ट्र को सशक्त करने की दिशा में एक व्यापक पहल है। संगठन जितना व्यापक और मजबूत होगा, लोकतंत्र उतना ही स्थायी और जीवंत होगा।

भाजपा के संगठनात्मक नेतृत्व द्वारा इस प्रयास को “मॉडल योगदान” बताया गया है,। जिसे अन्य जिलों में भी उदाहरण के रूप में अपनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.