LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

तालाब और गंदा नाला में महुआ का खजाना…1800 किलो लहान समेत 250 लीटर देशी बरामद..आबकारी ने 4 को भेजा जेल

आबकारी का 6 ठिकानों में छापा...6 प्रकरण दर्ज...चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर—आबकारी विभाग की टीम ने रेड कार्रवाई कर बिल्हा ब्लाक के चकरभाठा बोदरी क्षेत्र में भारी मात्रा मे लहान और देशी शराब बरामद किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के आदेश पर आबकारी टीम ने कुल 6 अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला। टीम ने 6 अजमानतीय प्रकरण दर्ज कर कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि कार्रवाई के दौरान बरामद करीब 1800 किलोग्राम लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। यद्यपि आरोपियों ने आबकारी टीम की कार्रवाई से बचने के लिए तालाब में लहान छिपाकर रखा था। लेकिन आबकारी टीम ने कोचियों को मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। 
 प्रभारी आबकारी उपायुक्त नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि मुखबीर की सूचना और कलेक्टर संजय अग्रवाल के आदेश पर आबकारी टीम ने बिल्हा क्षेत्र के चकरभाठा और बोदरी में कोचियों के ठिकानों पर धावा बोला है।  टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और छवि पटेल की अगुवाली में टीम ने कुछ 6 जगह कार्रवआई के दौरान 250 लीटर कच्ची शराब और तालाब में छिपाकर रखे गए 1800 किलोग्राम लहान को बरामद किया। टीम ने बरामद लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। टीम ने 6 अजमानतीय प्रकरण दर्ज करने के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया है।
आरोपियों का नाम और बरामद शराब और लहान की मात्रा
    आबकारी टीम ने चकरभाठा वार्ड क्रमांक 9 में अलग अळग ठिकानों पर धावा बोला। टीम ने इस दौरान नागेंद्र पिता नानकू वर्मा से 25  और राजेश पिता झुनाऊ वर्मा के ठिकाने से 35लीटर महुआ शराब जब्तकिया है। इसी तरह टीम को रवि पिता राजकुमार वर्मा के ठिकाने से 40लीटर महुआ शराब बरामद किया है। सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना ने जानकारी दी कि छबि पटेल की अगुवाई में टीम ने बोदरी निवासी संतू पिता दर्शन प्रसाद वर्मा  से 15लीटर महुआ शराब  के अलावा 45किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया है।
तालाू और नाला से लहान,शराब बरामद़
कल्पना राठौर ने जानकारी दी कि बोदरी नगर पंचायत क्षेत्र स्तित नउआ तालाब वार्ड नंबर 9 में आबकारी की टीम ने धावा बोला। तालाब  में छिपाकर रखे गए 75लीटर महुआ शराब के अलावा 1525कि ग्राम महुआ लहान बरामद किया है। छबि पटेल की टीम ने असके अलावा बोदरी वार्ड नंबर 9 स्थित गंदा नाला में छिपाकर रखे गए 60 लीटर देशी महुआ शराब समेत  220 किलोग्राम महुआ लहान भी जब्त किया है। दोनो ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
आरोपियों को भेजा गया जेल
 आबकारी उपाय़ुक्त ने बताया कि पकड़े गए चारो आरोपियों के खिलाफ छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) का  अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर बिल्हा क्षेत्र प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल ,आबकारी उप निरीक्षक भूपेंद्र जामरे ,ऎश्वर्या मिंज का विशेष योगदान रहा। कार्यवाही में मुख्य आरक्षक अनिल पांडे जयशंकर कमलेश ,कल्याण कहरा,वीरभद्र जायसवाल आरक्षक श्रीकांत राठौर ,प्रभुवन बघेल और संदीप खलखो ,जितेन्द्र शर्मा की अहम् भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button