LIVE UPDATE
Big news

हर कोने में न्याय की सुगंध — मुख्य न्यायाधीश का सघन निरीक्षण.., गुणवत्तापूर्ण न्याय की दिशा में पहल”

बिलासपुर..छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  रमेश सिन्हा ने न्याय व्यवस्था की मजबूती और कार्य संस्कृति में सुधार हेतु एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कवर्धा तथा बेमेतरा जिला न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसरों के हर कक्ष और भवन का सूक्ष्म निरीक्षण कर स्वच्छता, कार्यप्रणाली और आधारभूत ढांचे की स्थिति का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को भवनों की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायिक परिसरों की गरिमा, नागरिकों के प्रति न्यायपालिका के विश्वास का प्रतीक है, अतः साफ़-सफाई और अनुशासन सर्वोपरि रहना चाहिए।

इसके उपरांत मुख्य न्यायाधीश ने बेमेतरा जिला न्यायालय का भी भौतिक निरीक्षण किया। पूर्व निरीक्षणों में चिन्हित समस्याओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रशासन को बधाई दी l निर्देश दिया कि न्यायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाली शेष कमियों को भी शीघ्र दूर किया जाए।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया। मुख्य न्यायाधीश ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल  मनीष कुमार ठाकुर, कवर्धा एवं बेमेतरा के न्यायिक अधिकारीगण, संयुक्त रजिस्ट्रार (पीआईएस) एम.एल.एल.एन. सुभ्रमण्यम, प्रोटोकॉल ऑफिसर श्री आर.एस. नेगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का सतत निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और नागरिकों में भरोसे को सशक्त बनाने हेतु सतत प्रयासरत हैं। इन निरंतर प्रयासों से राज्य की न्याय व्यवस्था में व्यावहारिक एवं सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं।

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close