LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

1 करोड़ 75 लाख की धोखाधड़ी…आरोपी ने दूसरे की कीमती जमीन कूट रचना कर बेेचा…छानबीन के बाद मास्टर माइंड को जेल

जमीन माफिया ने कूटरचना कर बेच दिया दूसरी की जमीन

बिलासपुर—सिविल लाईन पुलिस ने फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की धोखाधड़ी करने के  आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विकास मांझी ने 1 करोड 75 लाख रूपयों की धोखाधड़ी किया है। पूछताछ और कूटरचित दस्तावेज बरामद करने के साथ आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। आरोपी गीतांजली बिहार का रहने वाला है।
      सिविल लाइन पुलिस ने अलका एवेन्यू उस्लापुर निवासी यतिन्द्र बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी विकास मांझी  अपने साथियों के साथ मिलकर विजय लक्ष्मी शर्मा और रामेश्वर पांडेय के नाम से फर्जी जमीन का सौदा किया। आरोपी ने अमेरी पटवारी हल्का नम्बर . 43 गौरव पथ रिंग रोड़ 2 स्थित भूमि एक करोड़ 75 रूपयों में भेजा। जमीन का खसरा नं. 448/11/ग और  448/37/ग है। आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर अमरचद बर्मन को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचा है।
पीड़िता यतिन्द्र वर्मन ने बताया कि रूपयों की जरूरत पड़ने पर जमीन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश ग्राहक तलाश तलाश रहा था। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ने जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तहकीकात के बाद आरोपियों को धरपकड़ का आदेश दिया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी विकास मांझी से  मूल रजिस्ट्री के दस्तावेज ऋण पुस्तिका ,हस्ताक्षर के साथ ब्लैंक चेक  बरामद किया गया। इसके अलवा विजय लक्ष्मी के नाम पर तैयार अन्य मूल दस्तावेज को जब्त किया गया। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया। इसके बाद जमीन की बिक्री भी किया।
पुलिस ने आरोपी विकास मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। अन्य फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close