Cg police।जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सब इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

सस्पेंड पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने का आरोप है। एसपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

जारीआदेश अनुसार”11.11.2026 को नई दुनिया में प्रकाशित शीर्षक “1.5. लाख लेकर शराब के आरोपियों को छोड़ा” की जांच नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर से कराई गई। जांच में 4.11.2026 को धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के आरोपी गोपाल गोंड़ से प्रशिक्षु उप निरी. पुष्पेन्द्र साहू, प्र.आर.361 अर्जुन जांगड़े, आर.22 दीपक सिंह, आर.05 शंकर जयकिशन, आर. 495 सुनील रमन, आर.11 गोवर्धन टाईगर रकम की लेन-देन करना प्रमाणित पाया गया है।

प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये गये आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षु उप निरी. पुष्पेन्द्र साहू, प्र.आर.361 अर्जुन जांगड़े, आर.22 दीपक सिंह, आर.05 शंकर जयकिशन, आर.495 सुनील रमन, आर.11 गोवर्धन टाईगर सभी थाना सारागांव को तत्काल प्रभाव निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र जांजगीर रहेगा।

सभी निलंबित कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।”

नीचे देखें आदेश