LIVE UPDATE
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण…परेड की सलामी, शहीदों के परिजन सम्मानित

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलरामपुर( पृथ्वीलाल केशरी)…77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और संदेश वाचन किया।

सशस्त्र टुकड़ियों ने दी तिरंगे को सलामी

ध्वजारोहण के पश्चात परेड में शामिल पुलिस बल एवं नगर सेना की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रपति का जयघोष किया गया।

शहीदों के परिजन हुए सम्मानित

मुख्य अतिथि द्वारा जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह क्षण कार्यक्रम का भावनात्मक केंद्र रहा।

 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। उर्सुलाइन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झींगों द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरव गाथा पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों की सराहना बटोरी।

शासकीय योजनाओं की झांकियां 

जिले में संचालित शासकीय योजनाओं को विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी मिली।

परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान

परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 67 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वन मंडल अधिकारी आलोक कुमार बाजपेई, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close