LIVE UPDATE
Bilaspur

नए चेहरों का शपथ..फिर पदभार…भाजपा कार्यालय में गहमागहमी.. लेकिन… यहां पेंच बरकरार

  • रायपुर। राजधानी रायपुर भाजपा कार्यालय में आज सुबह से ही हलचल तेज है। यहां पार्टी के तीन नवनियुक्त महामंत्री – नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन और अखिलेश सोनी – पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में हो रहे कार्यक्रम को संगठन की मजबूती का अहम पड़ाव माना जा रहा है।

इसी बीच प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है – साय सरकार का मंत्रिमंडल कब और कैसा होगा? भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल पर सहमत बताया जा रहा है, लेकिन औपचारिक शपथ कब होगा, इसे लेकर संशय बना हुआ है।

कयासों में सबसे आगे दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव का नाम है। यादव समाज की बड़ी आबादी और उनके पिता का आरएसएस से जुड़ा संगठनात्मक इतिहास उनके पक्ष में जाता है। इसके अलावा अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल का नाम भी लगातार चर्चा में है।

कुल मिलाकर, भाजपा कार्यालय में संगठन की गहमागहमी जारी है और सत्ता के गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button