गाज़ीपुर.. सोमवार सुबह महराजगंज स्थित एक निजी स्कूल उस वक्त दहल उठा, जब कक्षा 9 के छात्र ने अपने ही सीनियर कक्षा 10 के छात्र आदित्य वर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामूली विवाद में शुरू हुआ झगड़ा अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र धातु की पानी की बोतल में चाकू छिपाकर स्कूल लाया था। बाथरूम के पास मौका पाते ही उसने आदित्य पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए तीन अन्य छात्र भी घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए नाम और अपडेटेड डिजाइन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आदित्य का किसी से झगड़ा नहीं था। वह दो छात्रों के बीच चल रही बहस को शांत कराने की कोशिश कर रहा था, तभी आरोपी ने उस पर पेट और सिर में वार कर दिया। गंभीर चोटों से आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मृतक आदित्य के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.