बिलासपुर… जिला कार्यालय में मंगलवार को हुए साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों ने स्कूल भवन, बिजली, लंबित भुगतान, मकान क्षति और पेंशन जैसी समस्याएं कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के सामने रखीं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कोटा विकासखंड के बछालीखुर्द के सरपंच डबरीपारा के प्राथमिक स्कूल के लिए नए भवन की मांग लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि स्कूल भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को करीब एक किलोमीटर दूर कृषि भवन में पढ़ने जाना पड़ रहा है। गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी बताई गई। नेटवर्क नहीं होने से शासकीय कामकाज के साथ वीबी-जीरामजी के तहत मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी में परेशानी आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लाखासार आवास मोहल्ले के लोगों ने 25 केवी के पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। रहवासियों के मुताबिक बढ़ती आबादी के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार ओवरलोड होकर बंद हो जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ रोजमर्रा का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

तखतपुर विकासखंड के धजाराम पटेल ने ग्राम पंचायतों में कराए गए विद्युतीकरण कार्य की लंबित राशि के भुगतान का मामला उठाया। वहीं पचपेड़ी के श्यामलाल ने बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता मांगी। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान घर की छत टूट गई और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मरम्मत करा पाना मुश्किल है।

ये खबर भी पढ़ें…
24 घंटे में जवाब दो! खिलाड़ियों की डाइट पर ए. एक्का को नोटिस, बहतराई की व्यवस्था भी सवालों में
24 घंटे में जवाब दो! खिलाड़ियों की डाइट पर ए. एक्का को नोटिस, बहतराई की व्यवस्था भी सवालों में
बिलासपुर... बहतराई के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की डाइट को लेकर शिकायत सामने आते ही खेल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सकरी स्थित वन विभाग के शासकीय डिपो में पिछले दस वर्षों से सुरक्षा श्रमिक के रूप में काम कर रहे बलराम यादव ने 13 महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। लंबे समय से पारिश्रमिक नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए उन्होंने बकाया भुगतान कराने की मांग की।

तखतपुर ब्लॉक के भरारी भुण्डा की महिलाओं ने भी रुकी हुई निराश्रित पेंशन शुरू कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि पेंशन बंद होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाजा बजाने की बात पर खूनी बवाल, गणेश पंडाल में युवक की हत्या; 13 आरोपी गिरफ्तार
बाजा बजाने की बात पर खूनी बवाल, गणेश पंडाल में युवक की हत्या; 13 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर..मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा में गणेश पंडाल के पास बाजा बजाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को संबंधित मामलों की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।