बिलासपुर..मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा में गणेश पंडाल के पास बाजा बजाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, छुरी और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में शैलेष राठौर उर्फ राज की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 20 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे गतौरा जनकपहरी स्थित गणेश पंडाल के पास हुई। प्रार्थी विद्याकांत राठौर ने पुलिस को बताया कि पंडाल के पास अचानक विवाद और मारपीट की आवाज सुनकर वह वहां पहुंचा। वहां शैलेष राठौर, रवि राठौर और अन्य लोगों के साथ बोधीराम राठौर, दिलीप राठौर, दीपक राठौर, सूरज राठौर, रोहित राठौर, शंकर राठौर, आकाश राठौर समेत अन्य लोगों के बीच विवाद चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
24 घंटे में जवाब दो! खिलाड़ियों की डाइट पर ए. एक्का को नोटिस, बहतराई की व्यवस्था भी सवालों में
24 घंटे में जवाब दो! खिलाड़ियों की डाइट पर ए. एक्का को नोटिस, बहतराई की व्यवस्था भी सवालों में
बिलासपुर... बहतराई के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की डाइट को लेकर शिकायत सामने आते ही खेल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडे, फरसा, कुल्हाड़ी, छुरी और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। हमले में शैलेष राठौर समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों को निजी वाहन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शैलेष राठौर उर्फ राज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक ब्यास नारायण, रवि राठौर, विकास और विक्रम को भी गंभीर चोटें आई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
13 महीने से वेतन का इंतजार, जर्जर स्कूल से एक किमी दूर पढ़ने जा रहे बच्चे
13 महीने से वेतन का इंतजार, जर्जर स्कूल से एक किमी दूर पढ़ने जा रहे बच्चे
बिलासपुर... जिला कार्यालय में मंगलवार को हुए साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों ने स्कूल भवन, बिजली, लंबित भुगतान, मकान क्षति और पेंशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना की सूचना के बाद मस्तूरी पुलिस ने एसीसीयू के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उनके बताए स्थान से घटना में इस्तेमाल डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
घर-दुकान में शराब का स्टॉक, पुलिस की दबिश में 23 साल का युवक गिरफ्तार
घर-दुकान में शराब का स्टॉक, पुलिस की दबिश में 23 साल का युवक गिरफ्तार
बिलासपुर... घर और दुकान में शराब छिपाकर रखने की सूचना पर पुलिस ने सरसेनी में छापा मारकर करीब 11 लीटर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बोधीराम राठौर, संतोष राठौर, दिलीप कुमार राठौर, दीपक कुमार राठौर, आकाश राठौर, शंकर राठौर उर्फ नंदू, आकाश राठौर उर्फ मोनू, सूरज कुमार राठौर, रोहित कुमार राठौर, सुनील उर्फ राजा राठौर, प्रकाश उर्फ लालू राठौर, रवि कुमार राठौर और आयुष राठौर को गिरफ्तार किया है। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को 21 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद 22 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में बीएनएस की धाराओं 296, 351(3), 109, 190, 191(1), 191(2), 191(3) और 102 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में मस्तूरी थाना तथा एसीसीयू की टीम ने की।