रायपुर। एलायंस एयर रायपुर से अंबिकापुर होकर वाराणसी के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए विंटर फ्लाइट शेड्यूल DGCA को भेजा है। शेड्यूल पर नजर डालें तो विमान सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित करने की योजना विमानन कंपनी की है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार सप्ताह में एक दिन रायपुर-अंबिकापुर होकर रांची या पटना के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की विमानन कंपनी की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी के बीच विमान सेवा प्रारंभ होने की चर्चा, एलायंस एयर ने DGCA को भेजा शेड्यूल
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंबिकापुर से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की कोशिश के बीच एलायंस एयर ने पहले बिलासपुर-अंबिकापुर-दिल्ली और कोलकाता के लिए सेवा शुरू की थी। यात्रियों की कमी के कारण कोलकाता फ्लाइट बंद हो चुकी है।

वर्तमान में दिल्ली के लिए फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को चल रही है। विंटर शेड्यूल में इसे एक दिन करने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोलकाता विमान सेवा बंद होने के बाद रायपुर से अंबिकापुर होकर वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। एलायंस एयर ने इस रूट का प्रस्तावित विंटर शेड्यूल DGCA को भेजा है।

कंपनी की बुकिंग वेबसाइट पर अंबिकापुर-रायपुर रूट शेड्यूल किया गया है, लेकिन वाराणसी, रांची या पटना को अभी इसमें शामिल नहीं किया गया है। शेड्यूल को मंजूरी मिलने के बाद इन रूट की जानकारी अपडेट करने की चर्चा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विंटर शेड्यूल में बिलासपुर-अंबिकापुर-दिल्ली फ्लाइट को सप्ताह में दो दिन से घटाकर एक दिन करने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि नए रूट शुरू होने के कारण यह बदलाव किया जा सकता है। एलायंस एयर ने 21 अक्टूबर के बाद की बुकिंग अभी शुरू नहीं की है।

लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर दिल्ली फ्लाइट को कम करने के बजाय सप्ताह में चार दिन संचालित करने की मांग की है। उनके अनुसार फ्लाइट में यात्रियों की संख्या पर्याप्त है।

मां महामाया एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में दो दिन संचालित हो रही है। विंटर शेड्यूल के संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं है। DGCA से मंजूरी मिलने के बाद स्थिति साफ होगी। एलायंस एयर की ओर से वाराणसी और रांची या पटना के लिए सेवा शुरू करने की पहल की गई है।