Baloda Bazar News: बलौदाबाजार। जिले के शीतला माई मंदिर में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे दूसरे मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है।

​मिली जानकारी मुताबिक प्रार्थी घनश्याम साहू (उम्र 41 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी बलौदाबाजार) ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितम्बर की रात से 14 सितम्बर की सुबह के बीच चोरों द्वारा शीतला माई मंदिर का ताला व कुंडी तोड़कर अंदर रखी स्टील की दानपेटी (जिसमें लगभग 50,000 दान की राशि) चोरी कर ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG कोल लेवी स्कैम: सूर्यकांत तिवारी का मकान सील, IT ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
CG News: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया था।

मामले की जाँच के दौरान पुलिस द्वारा पूर्व में ही 1 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी की दानपेटी व 3,000 नगद बरामद किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नाबालिग बालक से पूछताछ व संकलित साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त दूसरे आरोपी लाला यादव की लगातार पतासाजी की जा रही थी। ​

22 सितम्बर को पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी लाला यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने बालक के साथ मिलकर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी लाला यादव को आज 22 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​लाला यादव पिता गोवर्धन यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, इन्द्रवासनी मंदिर के सामने, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)।