LIVE UPDATE
Big news

योग स्वस्थ्य शरीर का खाद पानी…बोले उपमुख्यमंत्री अरूण साव…दिनचर्या में शामिल करें योगाभ्यास…मोहले ने कही यह बात

उपमुख्यमंत्री, विधायक और कलेक्टर ने किया पौधरोपण...

बिलासपुर—-योग से शरीर स्वस्थ्य और जीवन अनुशासित रहता है। इस बात को हमारे ऋषि मुनियों सदियों पहले प्रमाणित किया है। आज वैज्ञानिकों ने भी इस पर मुहर लगाया है। यह बातें मुंगेली में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कही। साव ने योग संगम हरित योग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जनसामान्य और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास भी किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शिरकत किया। विधायक पुन्नू लाल मोहले और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। मुंगेली के आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘योग संगम, हरित योग’’ की थीम पर आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन ने किया।  योगाचार्य विवेक केशरवानी और पुरुषोत्तम जायसवाल ने प्राणायाम समेत विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने  कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ तन और मन के लिए योग बहुत जरूरी है। योग से ही स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन संभव है। लोगों का रुझान योग की ओर बढ़ा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्री ने कहा कि स्वस्थ और प्रसन्न रहने के साथ  शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करें।
विधायक पुन्नू लाल मोहले ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने बताया कि योग प्रक्रिया से मन को  शांति और आत्मसंतुष्टि मिलती है । विभिन्न रोगों और  विकारों से छुटकारा मिलता है। उन्होने योग  दिवस की बधाई भी दी।
योगाभ्यास कार्यक्रम में मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि , गणमान्य नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने सामुहिक योगाभ्यास किया।
पौधरोपणः ‘एक पेड़ मां के नाम’
सामूहिक योगाभ्यास के बाद अतिथियों ने कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। ‘‘जल, वन, जन एक प्राकृतिक प्रबंधन’’ की थीम पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहेरा पौधे का रोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण अभियान को अभिनव पहल बताया। आमजनों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। विधायक पुन्नू लाल मोहले ने पीपल और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने बहेरा के पौधे का रोपण कर लोगों को पौधरोपण का संदेश दिया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close