प्रतापपुर (पृथ्वीलाल केशरी)…प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते का नशामुक्त समाज को लेकर दिया गया बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनके हाथ में होता तो वे पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराब-मुक्त घोषित कर देतीं। उनका यह बयान अब प्रदेश में शराबबंदी को लेकर नई बहस का कारण बन गया है।

विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर जबरन शराब छोड़ने का दबाव नहीं बनाया जा सकता, लेकिन यदि समाज और परिवार को बेहतर बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं संकल्प लेकर नशे से दूरी बनानी होगी। उन्होंने लोगों से शराब सहित सभी प्रकार की बुरी आदतों का त्याग कर स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक सुरंग में तेंदुए की दस्तक, सामने आई ट्रेन तो पटरी पर दौड़ पड़ा जंगल का शिकारी.. लोको पायलट ने भी किया सम्मान
भनवारटंक सुरंग में तेंदुए की दस्तक, सामने आई ट्रेन तो पटरी पर दौड़ पड़ा जंगल का शिकारी.. लोको पायलट ने भी किया सम्मान
बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की ऐतिहासिक सुरंग में कैमरे में कैद हुआ रोमांचक नजारा, लोको पायलट की सतर्कता से सुरक्षित निकला तेंदुआ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन किसी बड़े अभियान से नहीं, बल्कि एक-एक व्यक्ति के संकल्प से आता है। यदि एक व्यक्ति भी नशे की राह छोड़कर सही दिशा में आगे बढ़ता है तो उसका सकारात्मक असर पूरे परिवार और समाज पर दिखाई देता है। उनका कहना था कि नशामुक्त समाज ही सुरक्षित, समृद्ध और विकसित क्षेत्र की सबसे मजबूत नींव है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों से नशामुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी के बिना इस लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और समाज निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
आश्रम हेतु  प्रशासन से जमीन की मांग:जानवी
आश्रम हेतु प्रशासन से जमीन की मांग:जानवी
बिलासपुर । उज्जैन की माँ मंदाकिनी गिरी की शिष्या जानवी साध्वी ,बिलासपुर, पत्रकार कॉलोनी स्थित पत्रकार - लेखक केशव शुक्ला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शकुंतला पोर्ते के इस बयान के वायरल होने के बाद प्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। वहीं प्रतापपुर क्षेत्र में उनके इस स्पष्ट रुख की कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रीय पर्व पर पंचों की कथित अनदेखी से गरमाया बैमा, शिकायत पर प्रशासन सख्त—जांच के आदेश
राष्ट्रीय पर्व पर पंचों की कथित अनदेखी से गरमाया बैमा, शिकायत पर प्रशासन सख्त—जांच के आदेश
बिलासपुर...बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बैमा में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को लेकर निर्वाचित पंचों की अनदेखी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.