बिलासपुर…बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बैमा में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को लेकर निर्वाचित पंचों की अनदेखी और मनमानी की शिकायत ने तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद पंचायत बिल्हा ने जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत में सरपंच और सचिव पर निर्वाचित पंचों की उपेक्षा करने के आरोप लगाए गए हैं। संबंधित पंचायत अभिलेख और आवश्यक दस्तावेज भी जांच के लिए तलब किए गए हैं।

शिकायत 20 अगस्त को प्राप्त हुई थी। जनपद पंचायत के नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शिकायत से संबंधित जांच के लिए पंचायत के समस्त अभिलेख और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं तथा शिकायतकर्ताओं को भी अपने साक्ष्यों के साथ उपस्थित रहने कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय पर्व की गरिमा से जुड़ा मामला

मामला इसलिए संवेदनशील है क्योंकि आरोप 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर निर्वाचित पंचों की अनदेखी से जुड़े हैं। पंचायत लोकतंत्र में निर्वाचित पंचों की भूमिका और सम्मान को लेकर उठे सवालों ने प्रशासन का ध्यान खींचा है। अब जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सचिव की कार्यप्रणाली पर पहले भी रहे सवाल

बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बैमा के सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। पंचायत के कामकाज में मनमानी, कथित अनियमितताओं और कार्यप्रणाली से जुड़े आरोपों को लेकर शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंचने की बात सामने आई है। ऐसे में 15 अगस्त के आयोजन से जुड़ी नई शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि इन पूर्व शिकायतों और आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्ष के बाद ही होगी। यही वजह है कि मौजूदा जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच में पुराने आरोपों की पृष्ठभूमि के साथ वर्तमान शिकायत से जुड़े अभिलेखों और साक्ष्यों की भी पड़ताल होने से पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है

अंकित गौरहा बोले— सम्मान से समझौता नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित गौरहा ने मामले को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए कहा कि 15 अगस्त पूरे देश के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों का पर्व है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़े किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

गौरहा ने कहा, “राष्ट्रीय पर्व की गरिमा सर्वोपरि है। पंचायत में निर्वाचित पंचों का सम्मान और उनकी सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल हिस्सा है। यदि किसी स्तर पर उनकी अनदेखी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं, अब जांच के तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और दोष मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।”

जनपद पंचायत का स्पष्ट रुख

जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर नियमानुसार जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अभिलेख और साक्ष्य देखे जाएंगे तथा तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब निगाहें जांच के निष्कर्ष पर टिकी हैं। राष्ट्रीय पर्व से जुड़ी शिकायत के साथ सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर पहले से उठते रहे सवालों ने इस पूरे मामले को और महत्वपूर्ण बना दिया है। जांच ही तय करेगी कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है।