बिलासपुर से कटनी के बीच रेल सफर करने वालों के लिए भनवारटंक टनल कोई अनजाना नाम नहीं है। घने जंगलों के बीच मौजूद बीती सदी की यह पुरानी सुरंग अब एक बार फिर चर्चा में है। वजह है—सुरंग के भीतर रेल पटरियों पर अचानक नजर आया एक तेंदुआ।

लोको स्टाफ ने इस पूरे रोमांचक घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में तेंदुआ सुरंग के भीतर पटरियों पर तेजी से आगे बढ़ता, कुछ क्षण रुकता और फिर पीछे मुड़कर ट्रेन की ओर देखता नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
पैसों के विवाद में सरेराह बरसी लाठी-बेल्ट, दो आरोपी गिरफ्तार
पैसों के विवाद में सरेराह बरसी लाठी-बेल्ट, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सरेआम मारपीट करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगभग 331 मीटर लंबी और गहरी भनवारटंक सुरंग आज भी अपने आसपास के घने जंगल और वन्यजीवों के बीच रेल यातायात का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सुरंग में अप और डाउन दोनों रेल पटरियां बिछी हैं। पुरानी संरचना और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की गति नियंत्रित रखी जाती है और करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें सुरंग पार करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Airport पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Bilaspur Airport पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Bilaspur Airport पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट का लैंडिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटरी पर तेंदुआ, सामने से आई ट्रेन

विगत दिवस सुरंग के भीतर तेंदुआ पटरियों पर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान ट्रेन वहां पहुंच गई। लोको पायलट की नजर जैसे ही तेंदुए पर पड़ी, उन्होंने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन की गति और कम कर दी। धीमी रफ्तार से आती ट्रेन ने तेंदुए को सुरक्षित निकलने का पर्याप्त मौका दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस रोमांचक क्षण को लोको स्टाफ ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में तेंदुआ कुछ दूर तक भागने के बाद रुकता है और पीछे मुड़कर ट्रेन की ओर देखता है। उसका यह अंदाज कैमरे में बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्ज हुआ। कुछ पल के लिए ऐसा लगता है जैसे जंगल का यह शिकारी अपने रास्ते पर डटा हुआ ट्रेन की मौजूदगी को चुनौती दे रहा हो, फिर वह आगे बढ़ जाता है।

जंगल और रेल के बीच दिखा अद्भुत मेल

भनवारटंक टनल का यह वीडियो रोमांच पैदा करने के साथ यह भी याद दिलाता है कि रेल लाइनें किस तरह जंगल और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के बीच से गुजरती हैं। ऐसे इलाकों में रेल कर्मचारियों की सतर्कता वन्यजीवों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस घटना में लोको पायलट की सूझबूझ और ट्रेन की नियंत्रित गति ने तेंदुए को सुरक्षित निकलने का मौका दिया। भनवारटंक की सुरंग में कैमरे में कैद हुआ यह दुर्लभ नजारा अब रेल यात्रियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बन गया है।

वीडियो के लिए सीजी वाल परिवार का आभार

इस दुर्लभ और रोमांचक दृश्य का वीडियो उपलब्ध कराने के लिए पत्रकार तथा जंगल एवं वन्यजीव प्रेमी शिरीष डामरे के प्रति सीजी वाल परिवार हार्दिक आभार व्यक्त करता है। जंगल और वन्यजीवों के प्रति उनकी गहरी रुचि और संवेदनशील नजर के कारण ही भनवारटंक सुरंग के भीतर का यह अद्भुत क्षण लोगों तक पहुंच सका। ऐसे दुर्लभ दृश्यों को साझा करना न केवल रोमांचक अनुभव को सामने लाता है, बल्कि वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवास के प्रति लोगों में जिज्ञासा और संवेदनशीलता भी पैदा करता है।