LIVE UPDATE
Big news

जब मनरेगा मजदूरों ने मनाया योग दिवस…जनप्रतिनिधियों के साथ सभी ने किया अभ्यास..ग्रामीणों ने की महिला सरपंच की तारीफ

मनरेगा कार्य के पहले मजदूरों ने भी किया योगाभ्यास

बिलासपुर—अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बिलासपुर बहतराई स्थित इन्डोर स्टेडियम में जिला प्रशासन के योग कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज नेता और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। ठीक उसी समय मस्तूरी स्थित सोन गांव महिला सरपंच तारा साहू की अगुवाई में मनरेगा मजदूरों ने भी मैदान में एकत्रित होकर योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम के बाद सरपंच ने सभी को जलपान कराया। बाद में मजदूरों ने कलेक्टर आदेश के अनुसार सोख्ता बनाया। और शासन के निर्देशानुसार मनरेगा का काम किया। 
           बिलासपुर समेत मस्तूरी ब्लाक स्थित सोन गांव सरपंच तारा साहू की अगुवाई में मजदूरों ने भी कार्यस्थल पर व्यायाम किया। इस दौरान महिलाओं ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। योग जानकार की अगुवाई में अनुलोम विलोंम भी किया। पहली बार व्यायाम करने के बाद महिला और पुरूष मजदूरों ने सरपंच के आयोजन की जमकर तारीफ की। महिला और पुरूष मनरेगा मजदूरों ने बताया कि व्यायाम के बाद ताजगी महसूस कर रहे हैं। इस प्रकार का आयोजन पहली बार होने से हमें अपने आप में विश्वास भी जगा है। हमने यह भी महसूस किया कि योग सिर्फ बड़े आदमियों के लिए ही नहीं बल्कि गरीबों के लिए भी है। कई लोगों ने अपना अनुभव साझा करते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने की बात कही।
सरपंच तारा मोती साहू ने जानकारी दिया कि हमें गांव के लिए बहुत कुछ करना है। जनता में आत्मविश्वास का जागरण करना है। योगाभ्यास कार्यक्रम के बहाने हमने आम जनता को अहसास कराने का प्रयास किया है कि योग की जरूरत सिर्फ पैसों वालों के लिए ही नहीं बल्कि आम महिला पुरूषो को भी है।
तारा साहू और उपसरपंच भुवनेश्वरी पटेल ने बताया कि गांव में पहली बार योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यद्यपि हम लोग श्रमिक हैं। लेकिन योग करने के बाद महसूस  हुआ कि यदि रोज योगाभ्यास किया जाए तो इसका सीधा फायदा ना केवल हमें बल्कि नई पीढी को भी मिलेगा। कार्यक्रम में योग विद्या के जानकार ने किये जाने वाले एक एक आसान की अच्छाइयों को बताया।
 पंच समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनरेगा का काम शुरू होने से पहले सरपंच की तरफ से नाश्ता पानी भी कराया गया। इस बीच ग्रामीणों ने भी योगाभ्यास किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button