बिलासपुर— योग के साथ भविष्य निर्माण “मोर गाँव मोर पानी” महाअभियान को सफल बनाने कलेक्टर संजय अग्रवाल की अपील का जनता पर गहरा असर पड़ा है। योग कार्यक्रम के बाद जनता ने एक ही दिन में अपने-अपने घरों और बाड़ियों में श्रमदान कर 23,468 सोकपिट बना दिया है। कलेक्टर  संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने भी योग कार्यक्रम के बाद श्रमदान और पौधरोपण किया । साथ ही जिले में आवास प्राप्त हितग्राही, लखपती दीदीयो, मनरेगा जॉब कार्ड धारक और जिले के जागरूक जनता ने कलेक्टर अपील पर एक ही दिन में 23 हजार से अधिक सोकपिट बनाकर राज्य में अपना नाम दर्ज किया है।
जानकारी देते चलें कि योग दिवस पर जिला कलेक्टर अग्रवाल  ने सामुहिक अभियान चलाकर जनता को 15,000 सोकपिट निर्माण का लक्ष्य दिया। कलेक्टर ने अभियान को सफल बनाने का जिम्मा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल को दिया। संदीप अग्रवाल की अगुवाई में जनता ने योग कार्यक्रम के बाद श्रमदान कर एक ही दिन में 23468 सोकता गढ़ठे बना डाला। रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर ने खुशी जाहिर किया।
रिपोर्ट के अनुसार जनपद मस्तूरी में श्रमदान से 6687 सोकपिट, जनपद बिल्हा में 5895  तखतपुर में 5272 और कोटा क्षेत्र में बने 5614 सोकपिट तैयार किया गया है। श्रमदान से हासिल रिकार्ड उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य कार्यपानल अधिकारी ने सभी विभागों समेत जनता के प्रति आभार जाहिर किया है।