Mitsubishi Destinator/Mitsubishi ने इंडोनेशिया में अपनी नई 7-सीटर SUV, Destinator, लॉन्च की है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹20 लाख रखी गई है।

Mitsubishi Destinator/यह कीमत भारत में मिलने वाली 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUVs के समान है, जिससे यह एसयूवी भारतीय बाजार के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है। अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV700 और Tata Safari जैसी गाड़ियों से होगा।

Mitsubishi Destinator का लुक बेहद स्टाइलिश और मस्कुलर है। इसका 2815mm का बड़ा व्हीलबेस यात्रियों को पर्याप्त जगह देता है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स और 214mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए आदर्श बनाता है।

इंटीरियर की बात करें तो यह SUV पूरी तरह से प्रीमियम फील देती है। इसमें डुअल-जोन AC है, जिससे आगे और पीछे बैठे यात्री अपनी पसंद का तापमान सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, 64 कलर की एम्बिएंट लाइटिंग रात की ड्राइविंग को और भी आकर्षक बनाती है। यह एक पूरी तरह से 7-सीटर गाड़ी है, जो बड़ी फैमिलीज के लिए एकदम सही है।Mitsubishi Destinator

इंजन और परफॉर्मेंस/Mitsubishi Destinator

Destinator में एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों पर दमदार परफॉर्मेंस देगा। हालाँकि, इसमें अभी हाइब्रिड इंजन का विकल्प नहीं है। अगर यह एसयूवी भारत में आती है, तो इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य कारणों से इसकी कीमत ₹20 लाख से ज्यादा हो सकती है।