Weather Update:राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही मौसम ने करवट बदल ली है। अब प्रदेश में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार से ही तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और आने वाले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू यानी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update: शनिवार को पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा, लेकिन पश्चिमी जिलों बाड़मेर और जैसलमेर में लू का खतरा मंडरा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 6 से 8 अप्रैल तक प्रदेश भर में लू चलने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 50 से अधिक जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

6 अप्रैल रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं सोमवार को 20 जिलों में और मंगलवार को 23 जिलों में लू की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 अप्रैल को बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली और गंगानगर समेत कई जिलों में लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

वहीं 8 अप्रैल को अलवर, नागौर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जैसे जिलों को भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और सीकर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता की मात्रा 20 से 60 प्रतिशत के बीच रही, लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, नमी की मात्रा में गिरावट आ सकती है, जिससे लू का असर और घातक हो सकता है।