MP Weather Update:अप्रैल का महीना मध्यप्रदेश के लिए मौसम के कई रंग लेकर आया है। जहां महीने की शुरुआत में बादल और हल्की बारिश ने राहत दी, वहीं अब मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में जबरदस्त उछाल की संभावना है, जिससे गर्मी का असर तेज हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल के पहले दो सप्ताह तक कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। खासकर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में भी गर्मी की लहर तेज हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में अप्रैल के अंत तक दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस महीने करीब 7 से 10 दिन तक लू (हीट वेव) का असर देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि लोगों को दिन के समय बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतनी होगी।

इस समय प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण तंत्र का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को नर्मदापुरम, बुरहानपुर, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुरना जैसे इलाकों में मौसम परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। वहीं भोपाल, विदिशा, ग्वालियर, सागर, रीवा और जबलपुर सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार से फिर मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का असर और भी ज्यादा महसूस होगा।

MP Weather Update: इस बीच दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश तक बनी द्रोणिका भी तापमान में इजाफे का कारण बन रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अप्रैल के पहले हफ्ते में सभी जिलों रात का तापमान  सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा (21-24 डिग्री) बना रहेगा।

दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 42 डिग्री तक रह सकता है।

उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 38 से 41 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा।

इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

2 से 3 दिन लू भी चल सकती है।  बारिश के आसार नहीं।वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं।