कोडरमा। झारखंड के कोडरमा से वैलेंटाइन डे के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव की रहने वाली 18 वर्षीय रूबी कुमारी ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर कुएं में कूदकर जान दे दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूबी डोमचांच में अपने ननिहाल में रहती थी। वह 11वीं की छात्रा थी।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा प्रहार, 55 किलो गौमांस के साथ 10 आरोपी हिरासत में
जशपुर...जिले में गौवंश वध के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कोतबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रूबी के घर वालों ने पुलिस को बताया है कि उसका गांव के ही एक युवक सूरज कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसकी जानकारी घरवालों को पिछले साल तब हुई थी, जब उन्होंने रूबी की शादी गिरिडीह जिले के एक लड़के के साथ तय की थी। सूरज ने उस वक्त लड़के के घरवालों को फोन कर बताया था कि उसका रूबी के साथ अफेयर चल रहा है। इस पर उसका रिश्ता टूट गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
मजबूत जांच और पुख्ता सबूतों से हत्या का आरोपी दोषी, विवेचक को मिला इनाम
सूरजपुर (मनीष जायसवाल ) किसी भी आपराधिक मामले में FIR दर्ज होना जांच की शुरुआत होती है। घटना की सच्चाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रूबी के पिता प्रेमचंद यादव ने पुलिस को बताया है कि रिश्ता टूटने के बाद गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें सूरज ने रूबी से प्यार करने की बात कहते हुए उससे शादी करने को रजामंद हुआ था।

सूरज के घरवालों ने भी इस पर सहमति दी थी और इसके बाद आगामी अप्रैल महीने में दोनों की शादी की तारीख तय की गई थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो और मौत का खेल! थानेदार आत्महत्या कांड में बाप-बेटी और वकील गिरफ्तार
बस्ती...वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या का मामला अब एक सनसनीखेज हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग प्रकरण के रूप में सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार को वैलेंटाइन डे के दिन सूरज ने रूबी को फोन किया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर रूबी ने अचानक घर के पास कुएं में छलांग लगा दी।

घर-गांव के लोगों ने उसे जब तक कुएं से बाहर निकाला, उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।