Union Bank of India recruitment 2026।दिल्ली। सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने खास क्षेत्र में विशेषज्ञता वाले अधिकारी, जनरल बैंकिंग अधिकारी और स्पेशलिस्ट अधिकारी के कुल 395 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कैडर के आधार पर बैंक की ओर से जारी इन 395 रिक्तियों में मैनेजर के 163, सीनियर मैनेजर के 153, चीफ मैनेजर के 52, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 20 और डिप्टी जनरल मैनेजर के 7 पद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूनियन बैंक की ओर से जारी इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से पहले ही शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है।

ऐसे में पात्र और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 22 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के लिहाज से इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक या एमसीए, बीकॉम/बीई/बीटेक/बीसीए या सीए/सीएमए (आईसीएमएआई)/सीएस आदि डिग्री होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चयन प्रक्रिया को लेकर बताया गया कि योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा/टेस्ट, समूह चर्चा (जीडी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) जैसे चरणों के आधार पर किया जाएगा। इन सभी चरणों को पार करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को कैडर के अनुसार 64,820 रुपए से लेकर 1,56,500 रुपए प्रतिमाह तक की आकर्षक सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क को लेकर बैंक ने स्पष्ट किया है कि एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1,180 रुपए, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए मात्र 177 रुपए तय किया गया है।