Twitter Down :नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (X), जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, मंगलवार (18 नवंबर 2025) की शाम करीब 5 बजे अचानक भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में ठप पड़ गया।

इस आउटेज के कारण यूजर्स को करीब 30 मिनट तक भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक्स के साथ-साथ एडब्ल्यूएस (AWS) और क्लाउडफ्लेयर जैसी वेब इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएँ भी प्रभावित हुईं, जिससे कई अन्य ऑनलाइन सेवाओं पर भी असर पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों की बाढ़:डउनटाइम को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम 5:15 बजे के आसपास 1300 से ज्यादा भारतीय यूजर्स ने एक्स के डाउन होने की शिकायतें दर्ज कराईं।

यूजर्स की सबसे बड़ी समस्याएँ फीड (47%), वेबसाइट (30%) और सर्वर कनेक्शन (23%) से संबंधित थीं।भारत के अलावा अमेरिका (10,000 से अधिक शिकायतें) और यूके में भी यह आउटेज देखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल ऐप पर कम समस्या:

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूजर्स को वेबसाइट पर एक्स इस्तेमाल करने में सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा, जबकि मोबाइल ऐप पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काम कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्लाउडफ्लेयर के प्रभावित होने से अन्य सेवाओं पर भी व्यापक असर पड़ा, क्योंकि यह वेबसाइटों को साइबर हमलों से बचाती है और भारी ट्रैफिक के बावजूद उन्हें ऑनलाइन बनाए रखती है।

हालांकि, एक्स लगभग 30 मिनट के बाद फिर से पहले की तरह काम करने लगा और पेज रिफ्रेश होने लगा। एलन मस्क की कंपनी एक्स ने अभी तक इस आउटेज के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहींकिया है।