बिलासपुर…लोकसभा निर्वाचन 2026 हेतु चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक (एल.बी.) कविता बनर्जी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार कविता बनर्जी, जो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर में पदस्थ थीं, को निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम–1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कविता बनर्जी को 7 नवंबर को प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर आत्मानंद विद्यालय तखतपुर में तैनात किया गया था, परंतु निर्वाचन कार्य में लापरवाही मिलने पर यह कार्रवाई आवश्यक मानी गई।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि उनके निलंबन काल में उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा वे अपना मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिल्हा में रखेगीं और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने साफ किया है कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए किसी भी स्तर की चूक या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आदेश की प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित विभागों को जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
न रोस्टर, न हाजिरी, न अंक तालिका… फिर किस आधार पर बना चयन? चार साल बाद परीक्षा ही रद्द
न रोस्टर, न हाजिरी, न अंक तालिका… फिर किस आधार पर बना चयन? चार साल बाद परीक्षा ही रद्द
नवा रायपुर... वाणिज्यिक कर विभाग में वर्ष 2022 में लिपिक वर्ग से वाणिज्यिक (राज्य) कर निरीक्षक बनाने के लिए आयोजित सीमित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.