Transfer News। राहतगढ़।मध्य प्रदेश के सागर जिले की राहतगढ़ तहसील में जनगणना कार्य को लेकर जारी आदेश में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी, राहतगढ़ द्वारा 23 जून 2026 को जारी नए आदेश के अनुसार, एक दिन पहले जारी उस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है, जिसके तहत कुछ कर्मचारियों को जनगणना कार्य से मुक्त किया गया था।

जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालय के आदेश क्रमांक 022/जनगणना शाखा/2026, दिनांक 22 जून 2026 को निरस्त किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप जिन कर्मचारियों को जनगणना कार्य से मुक्त किया गया था, वे अब पूर्ववत जनगणना कार्य में संलग्न रहेंगे।

पूर्व आदेश में स्थानांतरण को आधार बनाते हुए छह कर्मचारियों को जनगणना दायित्वों से मुक्त किया गया था। इनमें प्रगणक एवं प्रगणक (रिजर्व) के रूप में कार्यरत कर्मचारी शामिल थे। हालांकि अब प्रशासन ने उस निर्णय को वापस लेते हुए सभी संबंधित कर्मचारियों को जनगणना कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार निम्नलिखित कर्मचारी पूर्ववत जनगणना कार्य में संलग्न रहेंगे—

  • श्री योगेश ठाकुर (प्रगणक)
  • श्री कमल सिंह अहाके (प्रगणक रिजर्व)
  • श्री महेन्द्र कुमार अहिरवार (प्रगणक)
  • श्री भूपेन्द्र कुशवाहा (प्रगणक)
  • श्री शिवराज लोधी (प्रगणक)
  • श्रीमती गरिमा सोनी (प्रगणक)

इन सभी कर्मचारियों को स्थानांतरण के कारण जनगणना कार्य से मुक्त किया गया था, लेकिन अब उनका मुक्तिकरण आदेश निरस्त कर दिया गया है।

तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सागर, अनुविभागीय अधिकारी राहतगढ़ तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी राहतगढ़ को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना हेतु भेजी गई है।