Transfer List।मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज दो तबादला सूची जारी कर बड़े पैमाने पर शिक्षा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, जिन शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया है उन्हें तत्काल नई पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, और सहायक संचालकों के तबादला आदेश जारी किये हैं।