LIVE UPDATE
Bilaspur

सड़क पर मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर.., बाइक सवार की मौके पर मौत..दूसरा गंभीर

बिलासपुर….बिलासपुर रोड पर स्थित रानीगांव चौक के पहले लखराम मोड़ के पास मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलसरी तखतपुर के निवासी दो युवक बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया।

यह हृदयविदारक हादसा मंगलवार अपराह्न लगभग 4 बजे हुआ। बाइक क्रमांक CG 10 AZ 3836 पर सवार दोनों युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई,। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा चुकी है, और घायल युवक के परिजनों को सूचित किया गया है।

फिलहाल मृतक और घायल दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बेलसरी तखतपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रेलर की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लखराम मोड़ पर भारी वाहनों की रफ्तार और लापरवाही पहले भी कई बार हादसों का कारण बन चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी उपाय नहीं किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close