LIVE UPDATE
Bilaspur

नगर निगम कर्मचारी को जान से मारने की धमकी..BJP पार्षद पर गंभीर आरोप.. कलेक्टर और पुलिस से शिकायत

 बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रंगानादम पर नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष कुमार उपाध्याय ने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर, आयुक्त और संबंधित थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत में मनीष उपाध्याय ने बताया कि वह नगर निगम जोन क्रमांक-5 में पदस्थ हैं। 4 अगस्त को रंगानादम अचानक कार्यालय पहुंचे और नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया, तो पार्षद ने  जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय कार्यालय में अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

मनीष उपाध्याय का कहना है कि रंगानादम अनैतिक और नियम विरुद्ध कार्य करवाने का दबाव बनाते हैं। उनका सहायक बल्ली नाम का व्यक्ति बिना सत्यापन के भारी मात्रा में राशन कार्ड बनवाने का दबाव डालता है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो रंगानादम ने कार्यालय में आकर हंगामा किया और अनाप-शनाप आरोप भी लगाए।

शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि यदि भविष्य में उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर पार्षद रंगानादम की होगी। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में हैं और यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close