कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब और गंभीर मामला सामने आया है।

55 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने दिल्ली गई कटघोरा थाने की पुलिस टीम पर बड़ा एक्शन हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभागीय अनुमति के बिना और सरकारी नियमों को दरकिनार करते हुए पीड़ित शिकायतकर्ता के ही खर्च पर हवाई सफर करने के आरोप में बिलासपुर रेंज आईजी ने कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक मोती पटेल समेत कुल आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह पूरा मामला कृष्णा ऑटो राइडर्स प्राइवेट लिमिटेड और जेसीबी (JCB) इंडिया के बीच डीलरशिप से जुड़े करोड़ों रुपये के विवाद का है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी ने आरोप लगाया था कि अचानक डीलरशिप खत्म किए जाने से उन्हें लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कटघोरा थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिक दर्ज की गई थी। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच व्यावसायिक विवाद का मामला दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंचा था, जहां अदालत की सहमति से सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस परमोद कोहली को एकमात्र मध्यस्थ (Arbitrator) नियुक्त किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी केस में आरोपी की तलाश के दौरान कटघोरा पुलिस की टीम को उसकी दिल्ली में मौजूदगी की जानकारी मिली। नियमतः पुलिस टीम को ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन अधिकारियों की लिखित अनुमति लिए बिना टीम सीधे रायपुर से दिल्ली के लिए विमान से रवाना हो गई।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरी टीम के लिए फ्लाइट की टिकट का खर्च सरकारी खजाने के बजाय पीड़ित प्रार्थी गौरव मोदी से कराया गया।

मामला जैसे ही उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बिलासपुर आईजी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोती पटेल, उप निरीक्षक राम पांडेय, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, गोपाल यादव, राजेश कंवर तथा आरक्षक प्रदीप राठौर, सुशील यादव और प्रशांत सिंह को अनुशासनहीनता और गंभीर अनियमितता का दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के उल्लंघन और टिकट की फंडिंग को लेकर विभागीय जांच जारी है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।