बिलासपुर.. पहचान का फायदा उठाकर महज 15 मिनट के लिए मोटरसाइकिल मांगने वाला आरोपी करीब सात महीने तक बाइक लेकर फरार रहा। चकरभाठा पुलिस ने अमानत में खयानत के इस मामले में आरोपी दानू मसीह, निवासी मुढ़ीपार, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके कब्जे से शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल के अलावा एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक मुढ़ीपार निवासी कामदास मानिकपुरी 31 जनवरी 2026 को ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित बबलू गैरेज में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही दानू मसीह उसकी हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 बीटी 0191 यह कहते हुए ले गया कि उसे जरूरी काम है और 15 मिनट बाद वापस कर देगा। लेकिन बाइक वापस नहीं लौटी। परेशान होकर कामदास ने 9 अगस्त को चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन महीने से फरार था मौत के मामले का आखिरी आरोपी, मुखबिर की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्थे
तीन महीने से फरार था मौत के मामले का आखिरी आरोपी, मुखबिर की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्थे
बिलासपुर... पूर्व रंजिश में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में करीब तीन महीने से फरार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने धारा 316(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो दानू मसीह के खिलाफ बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाने में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई। इससे पुलिस का शक और गहरा हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने 23 अगस्त को दानू मसीह को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
दयाबंद गुरुद्वारा में आयुर्वेदिक न्यूरोपैथी कैम्प का अरदास के साथ शुभारंभ, जटिल रोगों का होगा नि:शुल्क इलाज
दयाबंद गुरुद्वारा में आयुर्वेदिक न्यूरोपैथी कैम्प का अरदास के साथ शुभारंभ, जटिल रोगों का होगा नि:शुल्क इलाज
बिलासपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी कैंप का आज ज्ञानी मान सिंह जी ने अरदास कर शुभारंभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल के साथ एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
412 सिलेंडर कहां गए? बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक का बड़ा खेल उजागर, 939 सिलेंडर जब्त”
412 सिलेंडर कहां गए? बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक का बड़ा खेल उजागर, 939 सिलेंडर जब्त”
बिलासपुर... बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक को लेकर सामने आई बड़ी विसंगति ने जिला प्रशासन को भी चौंका दिया। कलेक्टर संजय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.