बिलासपुर—17 फरवरी को मस्तूरी की जनता ने जिला पंचायत की पांच सीट समेत जनपद,पंच सरपंच के पदों के लिए मतदान किया। मतदान के दूसरे दिन गिनती के बाद परिणाम भी सामने आ गया है। यद्यपि अधिकारिक एलान अभी किया जाना बाकी है। लेकिन गिनती के बाद स्पष्ट हो गया है कि जनता ने जिला पंचायत की दो दो सीट भाजपा और कांग्रेस में बांट दिया है। जबकि एक सीट निर्दलीय के नाम किया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में  मस्तूरी विकासखण्ड के सभी पंच सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के अलावा जिला पंचायत के पांच सीटों के लिए मतदान किया गया। 17 फरवरी को लाखों लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक दस में कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र धीवर ने 10982 वोट के साथ भाजपा प्रत्याशी नूरी दिलेन्द्र कौशिक और नंदनी पवन साहू को पछाड़ा है। इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 11 से युवा भाजपा नेता की पत्नी अरूणा चन्द्रप्रकाश ने 12946 वोट के साथ जीत हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा क्षेत्र क्रमांक 12 से कांग्रेस बागी प्रत्याशी दामोदर कांत ने 6662 वोट के साथ जीत हासिल किया है। क्षेत्र क्रमांक 13 में भाजपा और कांग्रेस दोनों को हार मिली है। निर्दलीय सतकली वाबरे ने 9610 के साथ जीत पर कब्जा किया है। क्षेत्र क्रमांक 14 में एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी खुलाघात की शिकार हुई है। 15916 वोट पाकर राधा खिलावन पटेल ने मैदान जीता है। राधा खिलावन भाजपा की प्रत्याशी बतायी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.