LIVE UPDATE
Chhattisgarh

तीन शहर, तीन हजार खिलाड़ी… ट्राइबल गेम्स के लिए तैयार छत्तीसगढ़..25 मार्च से महासंग्राम

तीन शहर, तीन हजार खिलाड़ी… ट्राइबल गेम्स के लिए तैयार छत्तीसगढ़

बिलासपुर/रायपुर… खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से पहले छत्तीसगढ़ में खेलों का माहौल बनना शुरू हो गया है। विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों के आगमन की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टरों का 14 सदस्यीय दल रायपुर पहुंचा। दल में 13 खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल है।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। राऊत नाचा दल की रंगारंग प्रस्तुति के बीच खेल एवं युवा कल्याण विभाग और साई SAI के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को गुलाब भेंट कर अभिनंदन किया। आयोजन को लेकर उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 23 मार्च को देश के कई अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं।

देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ के तीन शहरों—रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर—में हो रहा है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में देशभर के करीब तीन हजार जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग सहित सात खेलों में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे, जिन पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button