बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)..नगर पालिका क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर में बीती रात चोरों ने ऐसा तांडव मचाया कि सुबह होते-होते पूरे इलाके में दहशत और नाराज़गी का माहौल फैल गया। एक ही रात में चार गुमटी के ताले तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया — वो भी बिना किसी डर या खौफ के!

सुबह जब फल और अन्य दुकान संचालक रोज़ की तरह दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे और सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। दो फल की दुकानों और दो अन्य गुमटियों को निशाना बनाते हुए चोरों ने नगर पालिका की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

ये खबर भी पढ़ें…
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
पार्किंग भी सुरक्षित नहीं, मोहल्ले में चाकू भी बेखौफ; दो वारदातों के बाद पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगह हुई दो वारदातों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की एक्टिवा बरामद की, जबकि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

बस स्टैंड — जो दिन-रात लोगों से गुलज़ार रहता है — वहां चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। आखिर चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर कैसे निकल गए? जनता अब सवाल कर रही है कि सुरक्षा की बड़ी बड़ी दावा करने वाली पुलिस अब कहां चली गई है

ये खबर भी पढ़ें…
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुकानदारों में गुस्सा, जनता में खौफ

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और आम नागरिकों में जबरदस्त नाराज़गी और असुरक्षा की भावना है। पीड़ित दुकानदारों ने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
बिलासपुर... नंबर प्लेट को टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या पेंट से ढककर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश अब वाहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 बेख़ौफ चोर – बेपरवाह सिस्टम

बलरामपुर बस स्टैंड में हुई इस वारदात ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि नगर पालिका क्षेत्र में सुरक्षा इंतज़ाम केवल कागज़ों पर मजबूत हैं, हकीकत में चोरों के हौसले बुलंद और व्यवस्था लाचार दिख रही है। यही कारण है कि जनता अब पुलिस से सवाल कर रही है कि आखिर बड़े बड़े? दावा करने के बाद महकमा के बहादुर बयानवाज कहां चले गए।