जयपुर/राजस्थान पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट फंड के नाम पर 1.82 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने झालावाड़ से एक साइबर एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 136 फर्जी सिम कार्ड, बैंक पासबुक और डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।

झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि चेन्नई स्थित स्टेट साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 33 वर्षीय मोहित गोचर को पकड़ा है। वह देशभर में सक्रिय साइबर सिंडिकेट के लिए एजेंट के रूप में काम करता था और धोखाधड़ी का बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराता था।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि मोहित बड़े पैमाने पर लोगों के आधार और पैन कार्ड जैसे अहम दस्तावेज इकट्ठा करता था। इनकी मदद से वह फर्जी बैंक खाते खोलता और सिम कार्ड जारी करवाता था। इसके बाद यह पूरा नेटवर्क ऑनलाइन फ्रॉड और अवैध पैसों के लेन-देन में इस्तेमाल किया जाता था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 136 फर्जी सिम कार्ड, सात चेकबुक, दो बैंक पासबुक और आठ डेबिट कार्ड जब्त किए। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की मोटी रकम आने के बाद कड़ी झालावाड़ तक पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल आरोपी को चेन्नई पुलिस की टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है, जहां उससे पूछताछ कर इस साइबर नेटवर्क के और बड़े खिलाड़ियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.