CG: रायपुर। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। डीपीआई ने 12 जिलों में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन के लिए 71.57 करोड़ रूपए की राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। इस बाबत डीपीआई ने आदेश भी जारी किया है।

जारी सूची में बिलासपुर जिले को सबसे अधिक 2906.00 लाख रुपये मिले हैं, सूरजपुर को 747.00 लाख, सक्ति 610.50 लाख और मोहला-मानपुर-चौकी 531.00 लाख रुपये आबंटित किए गए हैं।

इसके अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 470.50 लाख, मुंगेली 385.00 लाख, जांजगीर 332.00 लाख, कोरिया 265.00 लाख, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 261.00 लाख, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 256.00 लाख, नारायणपुर को 254.00 लाख और दन्तेवाड़ा को 139.00 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। नीचे देखें आदेश…