बिलासपुर… छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मासूम के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि आठ साल के बच्चे की कस्टडी उसके मामा ललित सिंह के पास रहना बच्चे के हित में होगा। वहीं, जैविक पिता को बच्चे से मिलने की सीमित अनुमति दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा जन्म के 15 दिन बाद अपनी माँ रागिनी सिंह के निधन के कारण अनाथ हो गया। उस समय से वह अपने मामा ललित सिंह के संरक्षण में बड़ा हुआ। पिता ने कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली, लेकिन इस दौरान बच्चे को अपने पास लाने की कोई कोशिश नहीं की।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चे के मामा ने गार्जियन एंड वार्ड्स एक्ट, 1890 के तहत कस्टडी की मांग की। फैमिली कोर्ट ने भी इस आधार पर फैसला सुनाते हुए बच्चे की परवरिश का अधिकार मामा को दिया। पिता ने फैमिली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी और खुद को स्वाभाविक अभिभावक बताते हुए बेटे की कस्टडी लेने की अपील की।

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद पाया कि बच्चा बचपन से मामा के साथ रह रहा है और वहां सुरक्षित व खुश है। यदि उसे पिता और सौतेली मां के पास भेजा गया तो बच्चा असहज महसूस कर सकता है। इसी कारण अदालत ने फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए मामा के पक्ष में कस्टडी देने का निर्णय सुनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट ने साथ ही पिता को यह अनुमति दी है कि वह वीडियो कॉल, छुट्टियों और त्योहारों पर अपने बेटे से मिल सकते हैं, लेकिन बच्चे के स्थायी रहने का अधिकार केवल मामा के पास रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.