रायपुर।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के शिक्षकों व शासकीय सेवकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी है, इसका हम स्वागत करते है।

नई व्यवस्था के तहत शासकीय सेवकों को उपचार के समय अस्पताल में चिकित्सा व्यय का भुगतान स्वयं करने और बाद में प्रतिपूर्ति के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। टीचर्स एसोसिएशन लगातार कैशलेश चिकित्सा सुविधा हेतु प्रयासरत रहा है।

हम मुख्यमंत्री व सरकार को धन्यवाद देते है, सूचीबद्ध अस्पतालों में शिक्षको व कर्मचारियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी इस निर्णय से विशेष रूप से गंभीर बीमारी और आपातकाल की स्थिति में शासकीय सेवकों एवं उनके परिवारों को तत्काल उपचार के साथ बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।