LIVE UPDATE
Bilaspur

खूंटाघाट डेम में इंजीनियर का शव बरामद..15 अगस्त पर लौटने वाला था घर. परिवार को मिली दर्दनाक खबर”

रतनपुर… खूंटाघाट जलाशय में पिकनिक के दौरान डूबे कोरबा निवासी विशाल मानकर का शव गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। मृतक विशाल सुभाषनगर, दीपका में रिज़िटेक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और मूल रूप से बालाघाट, मध्यप्रदेश के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर विशाल अपने पांच दोस्तों के साथ खूंटाघाट डेम पर पिकनिक मनाने गए थे। खाना खाने के बाद सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे। नहाने के बाद सभी बाहर आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं निकले। दोस्तों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान फिर शुरू किया और कुछ घंटों बाद विशाल का शव बरामद किया

बताया गया है कि विशाल ने हाल ही में अपने पिता को फोन कर 15 अगस्त की छुट्टी में घर आने की जानकारी दी थी। परिजन उसके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हादसे की दर्दनाक खबर ने परिवार और क्षेत्रवासियों को शोक में डाल दिया। अब 15 अगस्त को घर में खुशियों के बजाय बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचेगा।

इस घटना से रतनपुर क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close