बिलासपुर… सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नाडोल इलाके में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। नशे और पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनराखन ध्रुव के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे नीतू ध्रुव पर है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और अक्सर पिता से पैसे की मांग करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आरोपी ने फावड़े से हमला किया। हमले के दौरान सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह घटना नशे की लत और पारिवारिक कलह के खतरनाक परिणाम की एक और चेतावनी बनकर सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.