CG Local Holiday- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। यह घोषणा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के द्वारा की गई है। ​यह आदेश सम्पूर्ण बस्तर जिले के लिए प्रभावी होगा, जिससे इन विशेष तिथियों पर स्थानीय लोगों को त्यौहार मनाने की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर छिकारा द्वारा जारी इस आदेश के तहत बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और प्रमुख त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए ये छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं

CG Local Holiday/कलेक्टर आकाश छिकारा ने छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Local Holiday/कलेक्टर छिकारा द्वारा जारी इस आदेश के तहत बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और प्रमुख त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए ये छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं

​जारी किए गए सरकारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 का पहला स्थानीय अवकाश गुरुवार 16 जुलाई को रथयात्रा (गोंचा पर्व) के अवसर पर रहेगा। इसके बाद, विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण पड़ाव ‘बाहर रैनी’ के उपलक्ष्य में गुरुवार 22 अक्टूबर को पूरे जिले में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, दीपावली के उल्लास को जारी रखते हुए सोमवार 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर तीसरा स्थानीय अवकाश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation : स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र
CG School Edcuation/रायपुर। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर सितंबर महीने में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​यह आदेश सम्पूर्ण बस्तर जिले के लिए प्रभावी होगा, जिससे इन विशेष तिथियों पर स्थानीय जनजीवन को त्यौहार मनाने की सुविधा मिलेगी। हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन घोषित अवकाशों के दौरान भी जिले के सभी कोषालय एवं उप-कोषालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
एलसीआईटी के आगे विभाग-प्रशासन घुटने पर? बड़े शिक्षण संस्थान पर विभागीय आदेश बेअसर, शिकायतों के बाद भी बेलगाम व्यवस्था!
बिलासपुर/बोदरी...बोदरी स्थित लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट हायर सेकेंडरी स्कूल (एलसीआईटी) को लेकर फिर शिकायत सामने आई है। इस बार शिकायत फीस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.