बिलासपुर… पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश और सक्रिय नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है । जिला पुलिस टीम ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 68-एफ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अभियान में नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर फ्रीज किया गया हैl पुलिस ने कार्रवाई कर अपराधियों को सख्त संदेश दिया है  अवैध कमाई को वैध दिखाने की कोई जगह नहीं है।

आरोपी अजय चक्रवर्ती के खिलाफ बिलासपुर और जबलपुर में दर्ज एन.डी.पी.एस. एक्ट के कई गंभीर प्रकरणों की वित्तीय जांच पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर पुनः प्रारंभ की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी ने अवैध कमाई से अर्जित धन को छुपाने के लिए पत्नी और परिचित महिला के नाम पर भूमि खरीदकर मकान निर्माण कराया था। जांच पूरी कर आरोपी की 1.20 करोड़ मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। सील की गई संपत्ति सिरगिट्टी और टिकरापारा क्षेत्र में स्थित है। संपत्ति की जानकारी को पुलिस ने सफेमा न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
बिलासपुर...गणेश उत्सव में भक्ति और उल्लास के बीच व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशे से अर्जित धन को वैध रूप दिखाने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। बिलासपुर पुलिस ने अब तक जिले में 6 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों की कुल लगभग 7 करोड़ की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर फ्रीज किया है।

अभियान में सिरगिट्टी थाना के प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यशैली की पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सराहना करते हुए नगद पुरस्कार का एलान किया है। एसपी ने कहा कि  अभियान नशे के कारोबार के खिलाफ जिले में जारी रहेगा।अपराधियों पर कठोर कार्रवाई होती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर।गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित अनेकों कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित किए जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.